2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भतीजी को बहलाकर दिल्ली ले गई चाची फिर ‘भाईयों’ से कराया गैंगरेप, पीड़िता की आपबीती सुनकर रो देंगे आप

Highlights बहलाकर चुपके से युवती को दिल्ली ले गई थी चाची आरोप दिल्ली ले जाकर भतीजे और बेटे से कराया गैंगरेप आरोपियों के चंगुल से निकल कर घर पहुंचने से पहले ही हो गई हादसे का शिकार अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही पीडि़ता

2 min read
Google source verification
demopic.jpg

अमरोहा। रिश्तों की बात करें तो चाची और मां को एक समान माना जाता है और जब मां-बाप का साया उठ जाये तो चाची-चाचा ही मां-बाप का फर्ज अदा करते हैं, लेकिन यूपी के अमरोहा में एक कलयुगी चाची ने अपनी सगी भतीजी के साथ ऐसी दरिंदगी की। जिसे सुनकर आप भी सिहर उठेंगे। आरोप है कि भतीजी को बहला कर अमरोहा से अपने घर दिल्ली लेकर पहुंची चाची ने उसे अपने भतीजे और बेटे को सौंप दिया। जहां आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। पीडि़ता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर अमरोहा आने के लिए निकल गई, लेकिन बदकिस्मती ने उसका साथ यहां भी नहीं छोड़ा और वह घर पहुंचने की जगह अस्पताल जा पहुंची। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है।

बॉलीवुड ने माना वेस्ट यूपी की दो बुजुर्ग महिलाओं का लोहा, ट्रेलर लॉचिंग के बाद इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बहलाकर दिल्ली ले गई थी चाची, भाई-बहन कर रहे थे तलाश

जानकारी के अनुसार अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में युवती अपने भाई और बहनों के साथ रहती है। उसके माता- पिता की मौत हो चुकी है। छह दिन पहले ही उसकी चाची दिल्ली से घर आई थी। वह बिना किसी को बताये चुपके से युवती को बहलाकर अपने साथ दिल्ली ले गई। वहीं उसके बहन-भाई उसके लापता होने पर तलाश में जुटे थे। युवती का कुछ पता न लगने पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के गुमशुदा होने की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इसबीच ही पुलिस को छह दिन बाद युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ती मिली।

वेस्ट यूपी पहुंचे गुजरात के राज्यपाल ने दी ऐसी सलाह, जानकर आप भी कहेंगे वाह

युवती ने सुनाई ऐसी आपबीती दंग रह गये लोग

अस्पताल में होश आने पर युवती ने बताया कि 17 सितंबर को उसकी चाची घर से बहला कर ले गई थी। इसके बाद में उसने युवती को अपने भांजे व बेटे के दे दिया। आरोप है कि यहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। पीडि़ता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे दिल्ली में छोड़ दिया। सोमवार सुबह बस पकड़कर वह अमरोहा के पाकबड़ा उतर गई। वहां से वह बाइक पर एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर जोया आ रही थी। इसीबीच वह चौधरपुर मोड़ के पास हादसे की शिकार हो गई। यहां बदहवास हालत में पड़ा देख पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर हसनपुर प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवती के भाई की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader