
Amroha News: अमरोहा में बदमाश को लगी गोली..
Amroha News Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बाइक सवार बदमाश ने खुद को गोली मार ली। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि तमंचा निकालते समय अचानक गोली चल गई। बदमाश खुद ही अपनी गोली लगने से घायल हो गया।
बताते चलें कि इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ इकट्ठा होता देख बदमाश मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।
Updated on:
18 Mar 2025 09:23 pm
Published on:
18 Mar 2025 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
