
Amroha News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 24 सितंबर को अमरोहा आएंगे।
Lok Sabha Chunav 2024 News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी कमर कसते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 24 सितंबर को अमरोहा आएंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम शासन को प्राप्त हो गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजकीय हेलीकॉप्टर से 24 सितंबर की सुबह 10 : 45 बजे अमरोहा पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद वह कार द्वारा BJP कार्यालय जाएंगे। जहां वह लगभग एक घंटा पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
इसके बाद वह कलेक्ट्रेट जाएंगे। जहां वह लगभग दो घंटे अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। बाद में वह राजकीय हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना हो जायंगे। शासन से कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों और प्रशासन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं।
गुरुवार को DM राजेश कुमार त्यागी और SP कुंवर अनुपम सिंह डिडौली पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम डिडौली के साप्ताहिक बाजार में बनने वाले गेस्ट हाउस का शिलान्यास करेंगे। डीएम ने हेलीपैड व अन्य तैयारियां पुख्ता करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Published on:
22 Sept 2023 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
