
Karva Chauth 2023: जहां महिलाएं बाजार में करवा के साथ ही पूजा कलैंडर व छलनी को खरीदते हुए देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं जेवर व कपड़ों की दुकानों पर भी महिला खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में बाजार की रौनक दिख रही है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ को लेकर महिलायों में खासा उत्साह देखने को मिला है।
करवा चौथ की तैयारियों में जुटी महिलाएं
इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। अब इस पर्व को तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाएं भी अब इस पर्व की तैयारी में जुटी गई हैं, जिसके लिए वह बढ़ चढ़कर तैयारियों में लग गई हैं। इसमें वह पूजन व श्रृंगार सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं और ऐसे में महिलाओं की भीड़ लगी दिख रही है। महिला श्रृंगार, व्रत व पूजन से जुड़े सामान को खरीदते हुए दिख सकती हैं।
करवा चौथ पर पति की दीर्घायु की कामना
इस व्रत के मौके पर सभी सुहागिन महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जला व्रत रखकर सुहाग की सलामती की कामना करती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं। जहां चांद निकलने के बाद विधि-विधान से पूजन करती हैं, जिसके बाद छलनी में चांद के साथ पति के चेहरे का दीदार करके अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को पूरा करती है। महिलाओं की कपड़ों व जेवर की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है।
Published on:
29 Oct 2023 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
