22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान, शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Amroha News: यूपी के अमरोहा में एक किसान ने पत्नी से विवाद के बाद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

2 min read
Google source verification
farmer committed suicide after dispute with his wife in Amroha

पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान..

Farmer committed suicide in Amroha: अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दमगढ़ी गांव निवासी 35 वर्षीय किसान चंद किशोर ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने घर से करीब 100 कदम दूर जंगल में एक बकायन के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया।

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि गुरुवार देर शाम चंद किशोर अपनी भतीजी की लगन से लौटे थे। उसी समय उनके घर पर पड़ोस में आई एक अन्य बारात के कुछ मेहमानों ने बीयर पी थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद चंद किशोर गुस्से में घर से निकल गए और रातभर नहीं लौटे। सुबह उनका शव पेड़ पर लटका मिला।

परिवार में मचा कोहराम, शादी की खुशियां ग़म में बदलीं

मृतक चंद किशोर खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह पत्नी मंजू और तीन बच्चों अजित, रूसी और नवनीत को पीछे छोड़ गए हैं। खास बात यह है कि शुक्रवार को ही मृतक के बड़े भाई की बेटी की बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं और घर मेहमानों से भरा हुआ था।

लेकिन जैसे ही चंद किशोर की आत्महत्या की खबर फैली, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

यह भी पढ़ें:आतंकी हमले के बाद मुरादाबाद में अलर्ट, पकड़े गए तीन संदिग्ध बांग्लादेशी, खुफिया जांच तेज

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जांच जारी है।