9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha News: लव अफेयर में महिला के मर्डर की आशंका, बीस टुकड़ों में मिला था शव, एसओजी सर्विलांस समेत आठ टीम कर रही जांच

Amroha News: महिला की निर्मम हत्या (Murder) के मामले में अमरोहा (Amroha) कि नौगांवा सादात पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।

2 min read
Google source verification
fear-of-murder-of-woman-in-love-affair-in-amroha.jpg

Amroha News Today: यूपी के अमरोहा (Amroha) जिले के नौगांवा सादात में मिले महिला के शव के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। प्रारंभिक तौर पर महिला की हत्या (Murder) का कारण प्रेम संबध सामने आ रहा है। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जा सकता है।

महिला थी गर्भवती
महिला की हत्या (Murder) करके आरोपी ने उसके बीस टुकड़े कर दिए थे। महिला गर्भवती थी, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस का अनुमान है कि प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या (Murder) की गई है। आरोपी के स्थानीय होने की ज्यादा उम्मीद है।

थैलों में मिले थे महिला के शव के कई टुकड़े
बीते मंगलवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल में यूकेलिप्टस पेड़ के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े मिले थे। थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के कई टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। महिला की हत्या (Murder) के खुलासे के लिए आठ टीमें काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:10 मार्च से लखनऊ के लिए पहली उड़ान, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, दस साल का इंतजार खत्म

महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी
महिला की पहचान के लिए दिल्ली एनसीआर, मुरादाबाद मंडल समेत कई जिलों की पुलिस से मदद ली जा रही है। सातवें दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर महिला की शिनाख्त करने में भी कामयाब नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। महिला की शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में डीएनए सैंपल सुरक्षित किया गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। कुछ सबूत मिले हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।