
Amroha Murder News
Amroha Murder News: घटना अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डियोडी वाजिदपुर की है। यहां पर थान सिंह व अमर सिंह के परिवार रहते हैं। थान सिंह के पांच बेटे हैं। बड़ा बेटा वीरेंद्र सिंह मजदूरी करता था। गांव के ही अमर सिंह के बेटे संजय से उसकी दोस्ती थी। संजय भी मजदूरी करता है।
बताते हैं कि कुछ दिन पहले वीरेंद्र सिंह ने संजय के पिता अमर सिंह से 100 रुपए उधार लिए थे। सोमवार देर शाम वीरेंद्र मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। गांव में स्थित सरकारी अस्पताल के सामने उसे संजय मिल गया। वह शराब के नशे में था। संजय ने वीरेंद्र से उधार के पैसे मांगे। लिहाजा वीरेंद्र ने उसे 100 रुपए दे दिए।
आरोप है कि संजय 100 नहीं बल्कि 1500 रुपए बताने लगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। उनके बीच मारपीट होने लगी। अभी गांव के लोग उन्हें बचा पाते, संजय ने वीरेंद्र को नीचे गिरा लिया तथा सिर पर ईंट से वार कर दिया। ताबड़तोड़ हमला कर सिर कुचल दिया। जिससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में आरोपी संजय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा के लिहाजा से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
Published on:
07 May 2024 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
