अमरोहा

Amroha Rape Case: चार युवकों की दरिंदगी, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 7 महीने तक किया गैंगरेप

Amroha Gang Rape Case: अमरोहा जिले में कक्षा 10 की छात्रा को पहले चार युवकों ने डराया-धमकाया। फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इस खौफनाक हादसे की वजह से छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। मामले की जानकारी परिवार को पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

2 min read
Sep 17, 2023
Amroha Rape Case: चार युवकों की दरिंदगी, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 7 महीने तक किया गैंगरेप

Amroha Rape News: बता दें कि पहले गांव के एक युवक ने छात्रा को दोस्ती के नाम पर फंसाया। उसके साथ रेप किया। रेप का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद गांव के ही तीन और युवकों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने से चारों रेप करते रहे। खौफनाक हादसे की वजह से गुमशुम रहने लगी छात्रा ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पिता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई।

अमरोहा जिले के गांव निवासी माता-पिता रविवार को नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार को बताया कि उनकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है और गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। आरोप लगाया कि गांव के चार लड़के उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहे थे। इसके चलते उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। इनमें से एक आरोपी ने छात्रा से पहले दोस्ती की और फोन भी दिया था। कहा था अब इस फोन से ही बात करना।

चारों युवकों ने छात्रा से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किसी को बताने पर इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पिछले सात महीनों से डरा-धमका कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा था। पीड़िता के पिता का कहना है कि छात्र गुमसुम हुई तो उससे कारण पूछा। उसने पूरी बात कह सुनाई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

छात्रा के परिजनों ने बेटी का मानसिक और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मामले में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Published on:
17 Sept 2023 11:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर