
Amroha News Today: अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके में आज एक युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती ने घर के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों को उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
डिडौली में परिजनों की गैर मौजूदगी में अन्नु (24) ने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। खेत से लौट के आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अन्नु डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर सिनौरा गांव के रहने वाले किसान पप्पू की बेटी थी।
चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की अन्नु के पिता पप्पू भट्ठे पर ईंट थापने का काम करते हैं। सुबह छह बजे पप्पू अपनी पत्नी सुमन और बेटे प्रियांशु के साथ काम करने चले गए थे। यहां से ही उनकी पत्नी सुमन और बेटा प्रियांशु खेत पर गन्ना छीलने चले गए थे। करीब आठ बजे बेटा प्रियांशु घर वापस पहुंचा तो अन्नु घर में दिखाई नहीं दी। इसके बाद प्रियांशु कमरे में पहुंचा तो अन्नु का शव फंदे पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
15 Mar 2024 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
