Amroha News Today: अमरोहा जिले के नौगावां सादात के गांव बीलनी में एक जैकेट मटेरियल कारखाने में मुरादाबाद से पहुंची GST टीम ने बुधवार को कारोबारी के कई गोदाम पर छापा मारा। सुबह नौ बजे से देररात की जांच में 10 करोड़ रुपये की कर चोरी (Tax Evasion) पकड़ में आई है। एसआईबी मुरादाबाद जोन के अपर आयुक्त ने बताया कि अमरोहा के नौगावां सादात में जैकेट निर्माण के लिए कच्चे माल में 10 करोड़ रुपये की कर चोरी (Tax Evasion) पकड़ में आई है।