7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हसीन जहां ने खोली इस अफगानी एक्ट्रेस की पोल, शमी के लिए सोशल मीडिया पर किए थे कमेंट

Cricket World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इंडियन टीम के स्टार मो. शमी के पक्ष में ट्वीट करने वाली अफगानी एक्ट्रेस और क्रिकेट की प्रेमी वाजमा अयूबी को लेकर शमी की पत्नी हसीन जहां ने सनसनीखेज दावे किए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
wajma_ayoubi_.jpg

Cricket World Cup 2023: अफगानी एक्ट्रेस और क्रिकेट की फैन वाजमा अयूबी का शमी के लिए दिल छू लेने वाला ट्वीट आजकल उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इसपर इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सनसनीखेज दावे किए हैं। हसीन जहां ने क्या दावे किए हैं? ये जानने से पहले हमें अफगानी एक्ट्रेस और क्रिकेट की फैन वाजमा अयूबी के ट्वीट के बारे में जानकारी लेनी होगी।

दरअसल, 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच हो रहा था। इसमें मो. शमी ने चार विकेट झटके थे। इससे उत्साहित अफगानी एक्ट्रेस और क्रिकेट की फैन वाजमा अयूबी का मोहम्मद शमी के लिए दिल छू लेने वाला संदेश वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था "He owns the ground. What a magnificent player" यानी वह जमीन का मालिक है। क्या शानदार खिलाड़ी है।

इसके बाद लोगों ने इसे शमी के साथ जोड़कर देखा था। हालांकि इसकी सच्चाई क्या है? ये या तो मो. शमी बता सकते हैं या फिर अफगानी एक्ट्रेस वाजमा अयूबी बता सकती हैं। पत्रिका टीम ने मो. शमी का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अब जानते हैं कि मो. शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस बारे में क्या दावे किए?


मो. की प्रशंसा में अफगानी एक्ट्रेस वाजमा अयूबी की कई पोस्ट वायरल हुई हैं। इसको लेकर मो. शमी की पत्नी ने सनसनीखेज दावे किए हैं। स्टार क्रिकेटर मो. शमी की पत्नी हसीन जहां का कहना है “मो. शमी के पहले से ही कई लड़कियों से अवैध संबंध रहे हैं। शमी ने मुझसे कभी प्यार नहीं किया था। बस ऐसे ही शादी कर ली, उनके कई लड़कियों से संबंधों के बारे में जानकारी होने पर मैंने कई बार टोका तो मुझे ही छोड़ने की धमकी दी। मेरे साथ कई बार शमी और उनके घरवालों ने मारपीट की। शमी के भाई ने मेरे साथ छेड़छाड़ की।” हसीन जहां के इन आरोपो की पुष्टि के लिए पत्रिका उत्तर प्रदेश की टीम ने मो. शमी से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।