
Leopard Attack
Leopard Attack In Amroha: अमरोहा में तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। गांव के पास खेत में बकरी के अवशेष पड़े मिले। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के बीच दहशत बनी है। जानकारी वन विभाग को दी गई है। जिले में तेंदुए का शोर लगातार बरकरार है। आए दिन इससे जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मंगलवार रात क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी चरन सिंह भगत की पशुशाला में उनकी बकरी बंधी थी। बताया जाता है कि रात में किसी समय तेंदुआ पशुशाला में घुस आया व बकरी को निवाला बना लिया। सुबह में गांव के पास ही एक खेत में बकरी के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों के बीच दहशत बन गई।
जानकारी वन विभाग को दी गई। वन दरोगा राजवीर सिंह के मुताबिक बीते माह भी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। तब पिंजरा लगाए जाने के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं सका था। अब एक बार फिर से मौके पर पिंजरा लगवाते हुए तेंदुए की धरपकड़ का प्रयास किया जाएगा।
Published on:
08 Aug 2024 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
