16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरोहा में गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के बच्चे, लोगों की लगी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Amroha News: अमरोहा जिले में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी हुई है। अब डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर के गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
leopard-cubs-found-in-sugarcane-field-in-amroha.jpg

Amroha News Today: उन्हें देख कर लोग अचंभित रह गए। दोनों शावक कौतूहल बने हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को कब्जे में लेकर जटिवन में रखा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बताया कि तेंदुआ बच्चे को नहीं देखने पर हमला कर सकती है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
दोनों शावकों को कब्जे में लेकर जटिवन में रखा गया है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गांव में किसान अबरार अली का परिवार रहता है। थोड़ी दूर उनका गन्ने का खेत है। गुरुवार की सुबह उनका बेटा आसिम परिवार के सदस्यों के साथ खेत पर गया था।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, दिल्ली से नैनीताल का सफर होगा आसान

वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर
तभी उसने गन्ने के खेत की मेड़ पर तेंदुए के दो शावक देखे। तेंदुआ होने के डर से उसके होश उड़ गए। तुरंत ही आसिम ने शोर मचा दिया। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ आए। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस और वन विभाग के दरोगा नेमपाल सिंह व राजीव कुमार मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीण तेंदुए के शावकों को देखने के लिए उत्साहित दिखे। वहीं पुलिस और वन विभाग की टीम ने लोगों की भीड़ को हटाकर दोनों शावकों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल दोनों शावकों को अमरोहा के जटिवन स्थित डीएफओ कार्यालय में रखा गया है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग