17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में तेंदुए का आतंक, रात 3 बजे भैंस को बनाया शिकार, खेत जाने से कतरा रहे लोग

Leopard terror in UP: अमरोहा के रामनगर गांव में तेंदुए ने एक भैंस को शिकार बना लिया। घटना रात 3 बजे की है, जब तेंदुआ चंद्रपाल सिंह के घर से भैंस उठाकर ले गया। जंगल में भैंस का शव मिला और पूरी वारदात गांव के सीसीटीवी में कैद हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Leopard terror in Amroha UP

रात 3 बजे भैंस को बनाया शिकार | Image Source - Social Media

Leopard terror in Amroha UP: उत्तर प्रदेश के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक तेंदुआ गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के घर से एक भैंस को उठा ले गया। सुबह गांव में जब यह खबर फैली, तो दहशत का माहौल बन गया।

जंगल में मिला भैंस का शव

चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने शाम को अपने पशुओं को चांदनी घर में बांध दिया था। सुबह जब वह देखने पहुंचे तो एक भैंस गायब मिली। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की, जिसके बाद पास के जंगल में भैंस का क्षत-विक्षत शव मिला। तेंदुए ने भैंस पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया था।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की यह वारदात कैद हो गई है। कैमरे में तेंदुआ भैंस को उठाकर ले जाता हुआ साफ नजर आ रहा है। इससे यह साफ हो गया कि हमला तेंदुए ने ही किया है।

ग्रामीणों में दहशत, खेत जाने से कतरा रहे लोग

इस घटना के बाद गांव रामनगर और आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण अब खेतों में जाने से डरने लगे हैं, खासकर रात के समय। कई लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:ईरान में परिवार की सलामती को लेकर बेचैन मुरादाबाद की फायजा, पीएम मोदी से की मध्यस्थता की अपील

वन विभाग अभी तक नाकाम

घटनास्थल पर वन विभाग की टीम पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार क्षेत्र में घूम रहा है और पशुओं पर हमला कर रहा है, जिससे लोगों में भय और गुस्सा दोनों व्याप्त हैं।