क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी ने शिव के गीत पर डांस किया है। इसका वीडियो शमी की पत्नी हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन लिखा है कि 'मेरा भोला है भंडारी'। जिसे लोग खूब देख रहे हैं। उस पर कमेंट भी कर रहे हैं। खबर के नीचे आप उस वीडियो को देख सकेंगे।
मोहम्मद शमी की बेटी का नाम बेबो है। हालांकि वह अपनी मां हसीन जहां के साथ रहती है। हसीन जहां ने ही बेटी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शमी की बेटी बेहद पॉपुलर गाने 'मेरा भोला है भंडारी' पर हाथ में डमरू पकड़ डांस कर रही है। इस वीडियो को करीब साढ़े चार हजार लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स हर-हर महादेव के कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो 17 नवंबर को पोस्ट किया गया था।
बता दें कि हसीन जहां अपने पोस्ट और बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। खासतौर पर अपने और क्रिकेटर पति शमी के साथ रिश्तों में तनातनी को लेकर। शमी और हसीन जहां से 2014 में निकाह किया था। कुछ ही रिश्तों में दरार दिखने लगी। 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शमी और हसीन जहां का मामला कोर्ट में चल रहा है। हसीन जहां का अमरोहा में ससुराल है। हालांकि वह कोलकाता में रहती हैं।