
अमरोहा: जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब सास-बहु के मामूली घरेलू झगड़े में सास ने अपने ऊपर मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आनन- फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकरं हालत नाजुक होने के चलते डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक डिडौली गांव में स्व. महेश चंद शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी सोमवती देवी शर्मा व बेवा पुत्रवधू गीता में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को उसी बात को लेकर सास सोमवती देवी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर लिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक सोमवती बुरी तरह झुलस चुकी थीं। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें 80 प्रतिशत झुलसा बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत बिगडऩे पर उन्हें दिल्ली के रेफर कर दिया गया
Published on:
20 Oct 2019 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
