23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NIA ने मौलाना गुफरान के साथ के फिर की अमरोहा में छापेमार कार्रवाई , हो सकता है बड़ा खुलासा

-देर रात फिर अमरोहा में सैदपुर इम्मा गांव में एक संदिग्ध को साथ लेकर छापा मारा। -यूपी एटीएस की टीम भी शामिल रही।
2 min read
Google source verification
moradabad

NIA ने मौलाना गुफरान के साथ के फिर की अमरोहा में छापेमार कार्यवाही, हो सकता है बड़ा खुलासा

अमरोहा: वेस्ट यूपी में मतदान निपटने के बाद ही आतंकी संगठनों पर एनआईए ने अपनी कार्यवाही फिर एक बार तेज कर दी है। जिसमें करीब तीन महीने बाद एनआईए की टीम ने बुधवार देर रात फिर अमरोहा में सैदपुर इम्मा गांव में एक संदिग्ध को साथ लेकर छापा मारा। जिसमें यूपी एटीएस की टीम भी शामिल रही। चार दिन पहले ही संदिग्ध आतंकी गुफरान को गिरफ्तार किया था जो पिछले काफी समय से एजेंसियों से बचता घूम रहा था।

VIDEO: खड़ी फसल पर गिरी हाई टेंशन लाइन से चिंगारी, जलकर हुई खाक

चार दिन पहले किया था गिरफ्तार
चार दिन पहले ही गुफरान नाम के संदिग्ध आतंकी को nia ने गिरफ्तार किया था। अमरोहा का रहने वाला गुफरान दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था। गुफरान से पूछताछ के बाद NIA की टीम एक बार फिर अमरोहा के सैदपुर इम्मा गांव में पहुंची। पिछले साल दिसंबर में भी अमरोहा में 4 बार NIA की छापेमारी हो चुकी है। जिसमें 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गुफरान को मिलाकर अब तक पांच संदिग्ध आतंकी अमरोहा से गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी ISIS से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

बंद होटल मे कर रहे थे अवैध काम, पुलिस ने पहुंच कर तीन को किया गिरफ्तार

सुहैल ने तैयार किया था नेटवर्क

यहां बता दें कि अमरोहा से मुफ्ती सुहेल नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था जिसके ऊपर आरोप था कि उसने ISIS मॉड्यूल का पूरा प्लान तैयार किया है और उसको एनआईए ने आईएसआईएस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड बताया था। मुफ़्ती सुहेल से हुई पूछताछ के बाद NIA ने अमरोहा जनपद के सैदपुर इम्मा गांव से वेल्डिंग का काम करने वाले शहीद और रईस नाम के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम ने अमरोहा के इस्लाम नगर के रहने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक इरशाद को भी गिरफ्तार किया था। इरशाद के ऊपर आरोप था कि वह आतंक के सामान वह अपने ऑटो से लाने ले जाने का काम करता था।

VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

व्यापारी से हुई थी पूछताछ
इसके बाद NIA की तहकीकात और गहरी होती चली गई और टीम ने हर उस जगह छापेमारी की जहां से आतंक का सामान खरीदा गया था। अपनी जांच के दौरान टीम अमरोहा के किराना व्यापारी के दुकान पर पहुंची और उसे लंबी पूछताछ की। उसके ऊपर आरोप था कि उसकी दुकान से मुफ्ती सोहेल ने गंधक पोटाश खरीदी थी इसके बाद टीम ने कबाड़ी की दुकान पर भी छापेमारी की थी और पूछताछ के लिए एक कबाड़ी को दिल्ली अपने साथ ले गई थी। ऐसी खबर थी कि यहां से सोहेल ने उस रॉकेट लॉन्चर खरीदा था जिसकी वीडियो उसने अपने मोबाइल में बनाई थी।

21 दिन पहले जिस महिला की जलकर हुर्इ थी मौत, वह इस हाल में वापस लौटी कि लोगों की कांप गर्इ रूह


पहले की थी पूछताछ

इसके बाद टीम ने इस मामले में नौगांवा सादात थाना इलाके में ही आने वाले गांव बांसखेड़ी के रहने वाले मोहम्मद गुफरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया। लेकिन कुछ समय के बाद मोहम्मद गुफरान को आईएसआईएस माड्यूल का सरगना बता कर गिरफ्तार कर लिया गया। फ़िलहाल टीमों को कार्यवाई जारी है जिससे पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग