21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Amroha News: पिता की अर्थी के सामने संपत्ति के लिए भिड़े बेटे, पूरी रात घर में रखा रहा शव; जानिए फिर क्या हुआ?

Amroha News: यूपी के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता की मौत के बाद 4 बेटे संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पूरी रात शव घर में ही रखा रहा। जानिए पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Amroha News, UP News, Property Dispute, Naugawan Sadat, Tigri Ganga Ghat, Crime News,अमरोहा समाचार, यूपी समाचार, संपत्ति विवाद, नौगावां सादात, तिगरी गंगा घाट

पिता का शव छोड़,संपत्ति के लिए लड़े बेटे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौगावां सादात कस्बे में पिता की मौत के बाद उनके 4 बेटे पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां रोकनी पड़ीं और बुजुर्ग का शव पूरी रात घर में ही रखा रहा। अगले दिन गांव की पंचायत के दखल के बाद ही मामला शांत हो सका।

अर्थी उठने से पहले शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रविवार दोपहर को उनका निधन हो गया। बुजुर्ग की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। कस्बे में उनके नाम पर एक छोटा मकान है जिसमें चारों बेटे अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। रविवार को जब रिश्तेदार अंतिम विदाई के लिए इकट्ठा हुए और तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं तभी भाइयों के बीच मकान पर कब्जे को लेकर बहस शुरू हो गई।

1 बेटे ने बुला ली पुलिस, लौट गए रिश्तेदार

देखते ही देखते यह बहस बड़े विवाद में बदल गई। एक बेटे ने पूरे मकान पर अपना हक जताते हुए पुलिस को मौके पर बुला लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी भाइयों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई भी अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं था। इस शर्मनाक विवाद को देखकर वहां मौजूद रिश्तेदार और परिचित भी बिना अंतिम संस्कार में शामिल हुए वापस लौट गए। नतीजा यह हुआ कि बुजुर्ग का शव पूरी रात घर में ही रखा रहा।

पंचायत ने कराया फैसला तब हुआ अंतिम संस्कार

सोमवार सुबह भी जब भाइयों का झगड़ा खत्म नहीं हुआ तो गांव के लोगों ने मामले में दखल दिया और पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने सख्त फैसला सुनाते हुए कहा कि पहले बुजुर्ग पिता का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। संपत्ति के बंटवारे का मामला बाद में आपसी सहमति या कानूनी तरीके से सुलझाया जाएगा। पंचायत के इस कड़े फैसले पर सभी भाई राजी हुए। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से अर्थी उठी और तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता की मौत के तुरंत बाद संपत्ति को लेकर हुआ यह विवाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग