14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरोहा में CM योगी का सख्त संदेश, बोले- माफिया मिट्टी में मिल चुके, अब अपराधियों की जगह जेल या जहन्नुम में

CM Yogi Amroha Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा को 207.49 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, विकास, रोजगार और माफिया के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

अमरोहा

image

Ankit Sai

Jul 18, 2026

up supplementary budget 2026 big announcements free bus travel paper leak

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- ANI)

Yogi Adityanath In Amroha: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अमरोहा पहुंचे, जहां श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भय, दहशत और माफिया का राज था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिला दिया है और अब प्रदेश में न दंगा है, न दहशत।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे, उन्होंने कहा कि अब अपराधियों के लिए सिर्फ दो ही जगह हैं, या तो जेल होगी, या जहन्नुम होगा, तीसरी जगह नहीं होगी।

माफिया राज में बेटियां घर से निकलने से डरती थीं

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में भय और दहशत का माहौल था। उन्होंने दावा किया कि उस समय माफिया और अपराधियों का दबदबा था, जबकि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। योगी ने कहा कि पहले बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि कई परिवार बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर रिश्तेदारों के यहां भेजने को मजबूर थे और व्यापारी भी हर दिन सुरक्षित घर लौटने की चिंता में रहते थे।

207 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

CM योगी ने अमरोहा जिले को 207.49 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें अमरोहा विधानसभा क्षेत्र की 104.35 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाएं और धनौरा विधानसभा क्षेत्र की 103.13 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

गन्ने का मूल्य 300 से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल

CM योगी ने कहा कि अमरोहा विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। साल 2017 से पहले ऐसा विकास और औद्योगिक निवेश संभव नहीं था। योगी ने कहा कि उनकी सरकार 122 चीनी मिलों का संचालन कर रही है और किसानों को अब तक गन्ने का 3.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। गन्ने का मूल्य 300 से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है और उत्तर प्रदेश आज देश में सबसे अधिक गन्ना, चीनी और एथेनॉल उत्पादन करने वाला राज्य है।

आस्था और विकास साथ-साथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में धार्मिक आयोजनों पर कई तरह की बाधाएं थीं, लेकिन अब कांवड़ यात्रा, जन्माष्टमी, रामनवमी, दुर्गा पूजा और तिगरी मेले जैसे आयोजनों के लिए सरकार पूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है।