
Amroha News: संभल में जलाभिषेक करने जा रहे शिवसैनिक..
Amroha News In Hindi: संभल की शाही जामा मस्जिद एवं हरिहर मंदिर विवाद के बाद शिवसेना हाई कमान की वहां जलाभिषेक किए जाने की घोषणा से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिव सैनिकों को पार्टी कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया।
शिवसेना के जिला प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जाने की तैयारी कर रहे थे। पहले मुरादाबाद पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एकजुट होना था। इसके बाद संभल रवाना होना था। लेकिन, पुलिस ने सुबह सात बजे घर पहुंचकर नजरबंद कर लिया। शाम करीब चार बजे पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पाबंदी हटाई। सीओ दीप पंत ने बताया कि सुबह शिवसैनिकों के संभल जाने की सूचना मिली थी, लेकिन शांति बनाए रखने के लिए उन्हें नहीं जाने दिया गया। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।
Published on:
30 Nov 2024 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
