3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सड़क पर दरोगा ने युवक पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल हुई तो SP ने किया सस्पेंड

अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में नौगावां सादात में तैनात दरोगा कृपाल सिंह अपनी निजी गाड़ी में बैठे हुए थे। तभी एक युवक वहां गाड़ी से आया और उसने दरोगा से गाड़ी हटाने को कहा। जिसपर दरोगा ने युवक से गाली.गलौज की और उसे नौ थप्पड़ जड़ दिए।

2 min read
Google source verification
policeman_slapped_the_young_man_on_the_road_in_amroha_video_goes_viral.jpg

Policeman slapped the young man on the road In Amroha Video goes viral

अमरोहा में खाकी का रौब दिखाने का एक मामला सामने आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बाइक से आया जिसने दरोगा से बीच सड़क से गाड़ी हटाने को कहा। दरोगा निजी गाड़ी में बैठा था। इसी बात को लेकर युवक और दरोगा में कहासुनी होने लगी। जिसपर युवक ने डायल-112 पुलिस को बुला लिया। इस बात पर दरोगा बेहद नाराज हो गया और उसने युवक को नौ थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं युवक से गाली-गलौज भी की। जब युवक को नौ थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ तो अमरोहा के पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

युवक को गिनकर नौ थप्पड़ मारे

बता दें कि मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरासी रोड पर आवास विकास कॉलोनी के सामने का है। बताया जाता है कि रविवार देर रात करीब 11 बजे नौगावां सादात में तैनात दरोगा कृपाल सिंह अपनी निजी गाड़ी में बैठे हुए थे। तभी एक युवक वहां गाड़ी से आया और उसने दरोगा से गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि दारोगा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित ने डायल-112 को सूचना देकर पुलिस बुला ली। इसके साथ ही मौके पर टीपीनगर चौकी प्रभारी सुभाष चौहान भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में बात फिर से बढ़ गई। जिस पर दारोगा कृपाल सिंह ने युवक को गिनकर नौ थप्पड़ मारे तथा गाली.गलौज की।

एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक हरियाणा राज्य का रहने वाला है तथा जनपद में तैनात महिला सिपाही का पति बताया जा रहा है। वहीं इस पूरी घटना की वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना ली। थप्पड़ मारने की ये वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी आदित्य लांग्हे ने दारोगा कृपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। एएसपी राजीव सिंह ने बताया कि थप्पड़ मारने के मामले में दारोगा को सस्पेंड किया गया है।

यह भी पढ़े - गजियाबाद समेत इन 4 शहरों में ATS-NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 16 लोग हिरासत में

Story Loader