
युवती से जंगल में युवक ने किया रेप, दोस्तों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
अमरोहा: जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां गांव के तीन युवकों ने गांव की ही एक युवती को बहलाफुसला पहले उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब वीडियो परिजनों तक पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
BIG NEWS: अखिलेश यादव को बड़ा झटका, गैंगरेप के मामले में सपा के पूर्व मंत्री और विधायक को भेजा जेल
ये है मामला
घटना पांच दिन पुरानी है,थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान की बेटी को गांव के ही तीन युवक बहला फुसला कर जंगल में ले गए। जहां एक युवक ने उसके बलात्कार किया और बाकि दोनों ने उसका वीडियो बना लिया। यही नहीं वीडियो बनाकर गांव में वायरल कर दिया। जब जानकारी पीड़िता और परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की।
BREAKING NEWS: सपा नेताओं पर हमले को लेकर पार्टी ने दी बड़ी चेतावनी, पश्चिम बंगाल की हिंसा पर भाजपा को…
जल्द होगी गिरफ्तारी
थाना प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक पीड़ित ने तहरीर दी है, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट का इन्तजार किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
02 Jun 2019 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
