
Amroha: अमरोहा में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल | Image Source - Social Media
Severe heat in Amroha has affected life: गर्मी की वजह से दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा नजर आ रहा है। भीषण धूप के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे बिक्री पर असर पड़ा है।
तेज गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। लोग दिनभर घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। कृषि विभाग के मुताबिक 15 जून के बाद मानसूनी बारिश के आने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। छुट्टा गोवंश और वन्य जीव पानी और छांव की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। हसनपुर क्षेत्र में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां वन क्षेत्रों के तालाब और पोखर सूख गए हैं। खेतों की तारबंदी के कारण पशुओं को पानी तक पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है।
एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए बंद हैंडपंप और नलकूपों की मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायतों को तालाबों को भरवाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि पशु-पक्षियों को भी राहत मिल सके।
Updated on:
9 Jun 2025, 10:42 PM IST
Published on:
9 Jun 2025, 10:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.