
Amroha News In Hindi: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक अनोखी शादी हुई। अमरोहा के बच्चा शमशान परिसर में चंडी दरबार गोरख दरबार ट्रस्ट ने निजी खर्चे पर गरीब वर-वधु की शादी करवाई। शादी का पूरा खर्च ट्रस्ट ने उठाया। ये शादी अमरोहा में चर्चा का विषय बनी हुई है।
आपने कभी शमशान घाट पर शादी समारोह की बात नहीं सुनी होगी। लेकिन अमरोहा में ऐसा हुआ। श्मशान घाट में न सिर्फ शहनाई गूंजी बल्कि दूल्हा-दुल्हन ने मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे भी लिए। अमरोहा नगर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित बच्चा शमशान परिसर में चंडी दरबार गोरख दरबार ट्रस्ट के द्वारा निर्धन परिवार की मदद करते हुए निजी खर्चे पर सोनू और नीतू की शादी करवाई गई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरु देवीदास ने बताया कि उनके ट्रस्ट ने वैवाहिक जोड़े का विवाह संपन्न कराया है और उन्हें शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने वैवाहिक जोड़े को गृहस्थी के लिए जरूरी हर एक सामान उपलब्ध कराया। साथ वैवाहिक जोड़े को जीवन भर साथ रहने का आशीर्वाद भी दिया गया। चंडी दरबार गोरख दरबार ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरु देवीदास ने बताया कि उनके ट्रस्ट के द्वारा ये पहली शादी करवाई गई। इसके अलावा आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
Published on:
13 Mar 2024 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
