
Amroha: SP कुंवर अनुपम सिंह ने 5 थाना प्रभारी और 3 CO के ट्रांसफर किए
Amroha News In Hindi: आपको बताते चलें कि SP अनुपम सिंह ने 5 थाना प्रभारी और 3 CO के ट्रांसफर किए हैं। साथ ही चौकी इंचार्ज दरोगा को बछरायूं थाने की कमान सौंपी है। SP ने गजरौला कोतवाल अशोक कुमार वर्मा को लाइन हाजिर किया है। नगर कोतवाल रहे हरीश वर्धन सिंह को गजरौला कोतवाली का इंचार्ज बनाया है।
तो वहीं CO अंजली कटारिया को नौगांवा सादात का पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाकर भेजा गया है। जबकि हसनपुर CO स्वेताभ भास्कर को धनौरा CO, धनौरा CO अरुण कुमार को हसनपुर CO बनाया गया है। SP ने गजरौला कोतवाल अशोक कुमार वर्मा को लाइन हाजिर किया है। जबकि अमरोहा नगर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह को गजरौला थाने का इंचार्ज बनाया है।
इस फेर बदल से साथ ही बछरायूं कोतवाल संत कुमार को पुलिस लाइन, SP पीआरओ सनोज प्रताप सिंह को अमरोहा नगर कोतवाल, रज्जाक चौकी इंचार्ज दारोगा राजीव कुमार को बछरायूं SHO, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को अपराध निरीक्षक थाना बछरायूं से अतिरिक्त अपराध निरीक्षक अमरोहा नगर बनाया है।
Published on:
24 Sept 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
