
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून एवं (NRC) एनआरसी के विरोध में जिले के मुख्यालय पर धरना देने पहुंचे (Samajwadi Party) सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर समेत सैंकड़ों (Workers) कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मंडी समिति के पास हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत 46 कार्यकर्ताओं को किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर में रखा। जहां से उन्हें तीन घंटे बाद छोड़ दिया गया। हिरासत का विरोध करने पर कमाल अख्तर कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरना देकर बैठ गए।
विरोध प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
(CAA) नागरिकता संशोधन कानून और (NRC) एनआरसी के विरोध में गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के साथ सैंकड़ों (Samajwadi Party Leader) सपा नेता प्रदर्शन पर उतरे थे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही (Police Officer) पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद अपर जिलाधिकारी गुलाबचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह,व प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर समेत 46 सपाइयों को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मी सभी को एक साथ अपने काबू में कर किसान इंटर कालेज ताहरपुर में ले गये। जहां सभी को करीब तीन घंटे तक हिरासत में रखा गया। वही (Workers) कार्यकर्ताओं के बीच कमाल अख्तर ने कहा कि (Bjp Government) भाजपा सरकार (CAA/NRC) नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के जरिये मुस्लिमों का उत्पीडऩ करने में जुटी है। उन्होंने इन मुददों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को भंग करने की मांग की है।
हिरासत में नाराजगी के बाद कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन
वही प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए जाने से नाराज सपाईयों ने पुलिस के चंगुल से निकलते ही जमकर हंगामा किया। (Samajwadi Party) सपा कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने पुलिस पर तानाशाही और परेशान करने के आरोप भी लगाये।
Published on:
20 Dec 2019 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
