24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरोहा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, आजम खान एनकाउंटर डर पर बोले- सरकार उन्हें सुरक्षा दे रही

Amroha: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सोमवार को अमरोहा पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव 2024 और कार्यक्रमों को लेकर सीधा संवाद किया।

less than 1 minute read
Google source verification
State President Chaudhary Bhupendra Singh reached Amroha

State President Chaudhary Bhupendra Singh: प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को जिताने का आह्वान किया। साथ ही जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला। साथ ही अखिलेश यादव के भावी प्रधानमंत्री के पोस्टर को लेकर भी निशाना साधा।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह आगामी चुनाव और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर अमरोहा पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की 16 सीटों को नहीं जीत पाई थी। लेकिन इस बार पूरी तैयारी है।

यह भी पढ़ें:एसपी सिटी ने चलाया चेकिंग अभियान, अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के काटे चालान

80 सीटें जीतेगी भाजपा
भाजपा प्रदेश की 80 सीटें जीतेगी। जहां पर उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनावी गठबंधन है, बेमेल गठबंधन है। जनता सब जानती है। भाजपा का गठबंधन जनता से है और जनता का गठबंधन मोदी और योगी से है। इसके अलावा उन्होंने अखिलेश यादव के लखनऊ में लगे होर्डिंग्स, जिस पर भावी प्रधानमंत्री लिखा है। उस पर बोला कि सपने देखना का अधिकार सब को है। उन्हें भी देखने दीजिए। इसके साथ ही आजम खान के द्वारा अपने एनकाउंटर का डर सताने के मामले में उन्होंने कहा कि वह क्या सोचते हैं यह नहीं पता। लेकिन वह पुलिस अभिरक्षा में है और सरकार उन्हें सुरक्षा दे रही है।