6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC में हासिल की 14वीं रैंक, गांव से निकलकर LBSNAA के सफर पर

UPSC Result 2025 : अमरोहा की सुरभि यादव की UPSC 2025 के परिणाम में 14वीं रैंक आई है। सुरभि जिले के छोटे से गांव सांगा की रहने वाली हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अमरोहा की सुरभि यादव की 14वीं रैंक, PC- Patrika

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सुरभि यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 14 (AIR-14) हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे अमरोहा जिले में खुशी की लहर है। सुरभि की सफलता प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

सुरभि यादव अमरोहा जिले के छोटे से गांव सांगा की रहने वाली हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव में पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी 12वीं की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली चली गईं, जहां उन्होंने Lady Shri Ram College for Women, University of Delhi से इतिहास (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

सुरभि अपनी इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपने पिता को देती हैं। उनके पिता सार्वजनिक सेवा से जुड़े हैं और लोगों के लिए काम करते हुए उन्हें देखकर ही सुरभि के मन में भी समाज और देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा हुआ। इसी प्रेरणा ने उन्हें सिविल सेवा की राह चुनने के लिए प्रेरित किया।

पढ़ाई के साथ कला और खेल में भी रुचि

सुरभि यादव केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रही हैं। उन्हें Warli Art में खास रुचि है और वह बेकिंग करना भी पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें बैडमिंटन खेलना अच्छा लगता है और वह खेल जगत की खबरों से भी अपडेट रहती हैं। सामाजिक मुद्दों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है। ‘राइट टू एबॉर्शन’ जैसे संवेदनशील विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने पुरस्कार जीते हैं।