23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेंदुए का आतंक आधी रात 4 बकरियों को बनाया निवाला, इलाके में दहशत

अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलनी मे तेंदुए ने रात के अंधेरे मे 5 बकरियों पर किया हमला।  

less than 1 minute read
Google source verification
तेंदुए का आतंक आधी रात 4 बकरियों को बनाया निवाला, इलाके में दहशत

तेंदुए का आतंक आधी रात 4 बकरियों को बनाया निवाला, इलाके में दहशत

अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलनी मे तेंदुए ने रात के अंधेरे मे 5 बकरियों को अपना निवाला बनाया।

गांव बीलनी में काशिफ अब्बास का हाता है जिसमे वह भैंसे और बकरियां पालते है।सुबह जब वह अपने हाता मे पहुंचे तो देखा कि रात के अंधेरे मे तेंदुए ने 4 बकरियों को मार डाला जबकि 1 बकरी जख्मी हालत मे मिली। ग्राम प्रधान निजामुद्दीन अंसारी ने बताया की पहले भी गांव में तेंदूए को देखा गया था।

इसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की वन विभाग की लापरवाही के कारण तेंदूए ने बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला।

गनीमत रही कि अभी तक तेंदुए ने किसी आदमी पर हमला नही किया। वन विभाग अगर इसी तरह से लापरवाही करता रहा तो, जल्द ही बड़ा हादसा हो सकता है।

बकरियों के मालिक काशिफ अब्बास ने बताया कि देर रात हाता में तेंदूए ने आकार 5 बकरियों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई इंसान तेंदूए की चपेट में नही आया है।