
चलते ट्रक के टायर में लगी आग, पास की झोंपड़ी भी जलकर राख..
Tyre of moving truck caught fire in Amroha: अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में शेरपुर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलते ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में ट्रक के पास स्थित बदरपुर निवासी व्यापारी मुकेश कुमार की झोंपड़ी भी आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हालांकि तब तक व्यापारी मुकेश कुमार की झोंपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में व्यापारी को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Published on:
28 Apr 2025 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
