27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deputy CM News: डिप्टी सीएम ने संगठन में फूंक दी नई जान, किसानों को लुभाने की निकाली ये नई तरकीब

Amroha News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अमरोहा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की बात भी कही।

2 min read
Google source verification
UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya visited Amroha today

Amroha News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया अमरोहा का दौरा

Deputy CM Keshav Prasad Maurya In Amroha: प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की और महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माला अर्पण की। अमरोहा के सैनी समाज के लोगों ने अमरोहा जिले का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले नगर रखने की मांग की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने जो भाषा का प्रयोग किया है वह उन्हें नहीं करना चाहिए था। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा में पूर्व में जो भाषा का प्रयोग किया था, वह उनका नैतिक अधिकार नहीं था।

उन्होंने कहा विपक्ष नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया है। यह लोग घोर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहें हैं। विपक्ष के गठबंधन को केशव प्रसाद मौर्य ने ठग बंधन बताया है। इस ठग बंधन के बनते ही जनता ने इसे नकार दिया है। उत्तर प्रदेश के 80 की 80 लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है।

पार्टी कार्यकताओं में भरा जोश
सुबह 11:30 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर उतरने के बाद उनका काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। स्वागत के बाद सीधे मंच पर पहुंचे केशव प्रसाद ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने भारत माता की जय के नारे संग जोश भरते हुए कहा कि सपा की सरकार में प्रदेश में गुंडाराज था। थानों और सरकारी दफ्तरों पर दलालों का कब्जा रहता था। विकास को आने वाले बजट में से 50 प्रतिशत कमीशन के नाम पर लूट खसोट हो जाती थी। टेंडर निकलते थे लेकिन, सड़कें नहीं बनती थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से बदलाव आया है। चारों तरफ बिना भेदभाव विकास हो रहा है। सभी योजनाओं का लाभ एक क्लिक पर सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

किसानों को लुभाया
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानों के नलकूपों का बिल आएगा, मगर उसे सरकार भरेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों के निजी नलकूप के बिल जहां सरकार खुद भरेगी वहीं, गन्ना भुगतान भी जल्द से जल्द कराया जाएगा। कहा कि अधिकारी बताए भुगतान में कहा दिक्कत जा रही है। उन्होंने 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।