
Amroha: इतने साल बाद अमरोहा की इस नहर में पहुंचा पानी, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर
Amroha News Today: बता दें कि लगभग डेढ दशक के लंबे इंतजार के बाद हसनपुर तहसील क्षेत्र में स्थित मध्य गंगा नहर में पानी पहुंचा तो किसानों की खुशी का ठिकाना न रहा। स्थानीय गांवों के किसान नहर में पानी आने की सूचना पर नहर की तरफ दौड़ पडे़। जिले में गिरते भूजल को देखते हुए साल 2008 में मध्य गंगा नहर बनाने का प्रस्ताव पास किया था। जिसमें अधिकारियों ने 1061 करोड़ नहर को पूरा बनाने का आंकलन किया था।
शासन से धनराशि मिलते ही किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर खोदाई का कार्य शुरू हो गया था। लेकिन, उक्त धनराशि में कार्य पूरा न होने पर नहर की खोदाई वर्षों तक बीच में रूकी रही। सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए दोबारा से 1300 करोड़ जारी किए। जिसके बाद नहर की खोदाई का कार्य पूरा हो सका।
नहर की खुदाई होने के लंबे समय बाद पानी पहुंच गया। भाकियू शंकर के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी का कहना है कि यहां के किसान लंबे समय से नहर के संचालन की आस देख रहे थे। नहर चालू होने से वास्तव में खुशी हाथ लगी है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मध्य गंगा नहर के चालू होने से गिरता हुआ भूजल स्तर सुधर जाएगा।
Published on:
10 Sept 2023 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
