
amroha News
अमरोहा में 30 साल की महिला की हत्या कर दी। लाश के टुकड़े करके थैलों में पैक करने के बाद जंगल में फेक दिया। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। लाश की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
मामला नौगांवा सादात थाने के याहियापुर चौराहे से 200 मीटर दूर जंगल का है। पुलिस पिकेट लगती है। मंगलवार सुबह स्थानीया लोग खेत पर निकले। उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैलियां पड़ी हुई देखीं। आसपास पक्षी मंडरा रहे थे।
महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
अमरोहा की ताजा खबरें: Amroha News in Hindi
तलाशी के दौरान महिला के हाथ, पैर, सिर और अन्य शरीर थैलों से बरामद हुए। महिला की निर्मम हत्या देखकर लोगों के होश उड़ गए पुलिस भी अचंभित रह गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे स्थान पर करने के बाद यहां जंगल में फेंका गया है।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। खुलासे के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं।
Updated on:
27 Feb 2024 03:48 pm
Published on:
27 Feb 2024 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
