
op_rajbhar
Rajya Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने 8 और समाजवादी पार्टी ने 3 उम्मीदवार उतारे हैं। वोटिंग के बीच सपा विधायक मनोज पांडेय ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 7 विधायक अब तक क्रॉस वोट कर चुके हैं।
भाजपा ने 8वें प्रत्याशी के रूप में संजय सेठ को उतारकर चुनाव को और रोचक बना दिया है। सपा ने 3 उम्मीदवार उतारे हैं। जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने बैठक बुलाई, जिसमें 8 विधायक गायब रहे।
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच में सपा विधायक मनोज पांडेय ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक सपा के 7 विधायक अबतक क्रॉस वोट कर चुके हैं। पल्लवी पटेल वोट देने अभी नहीं पहुंचीं हैं। पल्लवी पटेल पिछली 2 बैठकों में शामिल नहीं हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक सुभासपा में भी क्रॉस वोटिंग सुभासपा के एक विधायक ने सपा को वोट किया।
Updated on:
27 Feb 2024 12:56 pm
Published on:
27 Feb 2024 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
