24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्‍यसभा चुनाव: पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव के बीच हॉट-टॉक, …जब ‌अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल को किया फोन

Akhilesh Yadav Pallavi Patel Clash: अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच हॉट-टॉक की बात सामने आई है। दोनों नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए हॉट-टॉक हुआ।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Feb 27, 2024

akhilesh_yadav_pallavi_patel_clash.jpg

akhilesh yadav pallavi patel clash

Akhilesh Yadav Pallavi Patel Clash: यूपी में राज्यसभा चुनाव के बीच मामला गरमा गया। समाजवादी पार्टी में भगदड़ मच गई। भारतीय जनता पार्टी के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ और समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन के बीच राज्यसभा के दसवीं सीट के लिए वोटिंग हो रही है। विधायकों को एकजुट करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद कमान संभाली।

विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने इस्तीफा दे दिया। पल्लवी पटेल की नाराजगी सार्वजनिक हो गई। अखिलेश यादव ने वोटिंग के लिए अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल को फोन किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पल्लवी पटेल के करीबियों का दावा है कि अखिलेश यादव ने उन्हें वोट के लिए फोन किया था। क्रॉस वोटिंग न होने देने के लिए विशेष रूप से बातचीत की जा रही है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर मोहम्मद शामी अस्पताल में एडमिट, देखें तस्‍वीरें

पल्लवी पटेल से बातचीत के क्रम में अखिलेश यादव ने आलोक रंजन को वोट देने के लिए मनाया। हालांकि, पल्लवी पटेल की ओर से पीडीए की पॉलिटिक्स की चर्चा की गई। इस पर अखिलेश यादव झल्ला गए। इसके बाद पल्लवी पटेल ने सपा अध्यक्ष को सुना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्लवी की बातों से नाराज अखिलेश यादव ने गुस्से में विधानसभा चुनाव के समय की स्थिति की बात कही। उन्होंने गुस्साते हुए कहा कि हमें आपका वोट नहीं चाहिए। इसके बाद अखिलेश यादव ने फोन काट दिया।


पल्लवी पटेल सिराथु से विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के सीनियर नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को यूपी चुनाव 2022 में हराया था। अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल को अखिलेश यादव ने सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा था। उनके समर्थन में वोट मांगने डिंपल यादव और जया बच्चन भी चुनावी मैदान में उतरी थीं। लेकिन, राज्यसभा चुनाव 2024 के दौरान पल्लवी ने आलोक रंजन और जया बच्चन को सपा उम्मीदवार बनाए जाने पर सवाल उठाया। अखिलेश यादव के खिलाफ लगातार बयान दिए।