
Amroha News In Hindi: आपको बतादें कि यूपी के अमरोहा जिले में एक महिला ने पति पर दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसे व बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दहेज में 7 लाख कि डिमांड
जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी पन्ना लाल ने अपनी बेटी पूनम पाल की शादी 23 मई 2019 को महाराष्ट्र के पुणे शहर के फिंटा रोड पिंपले गुरव की कृष्णराज कालोनी निवासी गोविंद सिंह पाल के बेटे प्रकाश गोविंद पाल के साथ की थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद पूनम को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उस पर मायके से 7 लाख रुपये व बुलेट लाने का दबाव बनाया जाता था।
पत्नी-बेटी को मारपीट कर घर से निकाला
ससुरालवालों ने पूनम व उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित अमरोहा स्थित मायके आकर रहने लगी। पूनम का आरोप है कि उसके पति का प्रेम-प्रसंग किसी दूसरी महिला से चल रहा है। इसके चलते वह परेशान करता है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Published on:
09 Nov 2023 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
