
नगर परिषद डोला के 15 वार्ड में 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
अनूपपुर। जिले के तीन नवगठित ग्राम परिषदों में शामिल नगर परिषद डोला के लिए ८ सितम्बर को वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में नगर परिषद डोला में होने वाले सामान्य निर्वाचन के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई पूर्ण हुई। कार्रवाई में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह, एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई, नपा उपयंत्री संजीव उरैती, ग्राम पंचायत सचिव रामकिशोर शर्मा सहित डोला क्षेत्र के आधाराम वैश्य, प्रेमचंद्र यादव, राजधर दुबे, रजनीश शुक्ला, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार नगर परिषद डोला में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से कुल 6 वार्ड (2, 6, 8, 10, 11,15) सर्वाधिक जनसंख्या होने पर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए है। इनमे से वार्ड क्रमांक 6, 10 एवं 11 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुए। इसी प्रकार 01 वार्ड , वार्ड क्रमांक 12 जनसंख्या के अनुपात में अवरोही क्रम अनुसार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 4 वार्ड (3, 7, 9, 14 ) लाट के द्वारा आरक्षित किए गए हैं। इनमे से वार्ड 9 एवं 14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ। शेष 4 वार्ड (1, 4, 5, 13 अनारक्षित हैं। जिनमें से वार्ड 4, 5 एवं 13 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किए गए। इस प्रकार कुल 15 वार्ड में से 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
--------------------------------------------------
Published on:
09 Sept 2020 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
