9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घाटी से गुजर रही थी बस ब्रेक फेल हुआ और उड़ गए परखच्चे, देखें वीडियो

कई फीट गहरी खाई में जा गिरी बस, उसमें बैठे थे लगभग 20 यात्री

3 min read
Google source verification
anuppur

घाटी से गुजर रही थी बस ब्रेक फेल हुआ और उड़ गए परखच्चे, देखें वीडियो

अनूपपुर. राजेंद्रनगर के पास खतरनाक घाटी के पास एक और हादसा हो गया। घाटी से गुजर रही बस के ब्रेक फेल हो जाने के बाद बस लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे चीख-पुकार मच गई। कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। अमरकंटक से शहडोल यात्रियों से भरी जा रही नफीस मिनी बस किररघाट स्थित हनुमान मंदिर के पास लगभग 50 फीट नीचे पहाडिय़ों से नीचे सड़क पर जा गिरी। जिसमें सवार लगभग दर्जनभर यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर कोतवाली अनूपपुर व राजेन्द्रग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अनूपपुर जिला अस्पताल और राजेन्द्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। बताया जाता है कि लगभग 6 यात्रियों को गम्भीर हालत में अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों को राजेन्द्रग्राम स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल डॉक्टरों के अनुसार दो गम्भीर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जाएगा। घायलों के अनुसार दोपहर 12 बजे अमरकंटक से बस क्रमांक एमपी 54-0191 रवाना हुई, जहां राजेन्द्रग्राम पहुंचने के उपरांत शहडोल के लिए रवाना हुई। लेकिन किररघाट उतरने से पूर्व सिद्धबाबा धाम मंदिर के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान चालक ने किसी प्रकार बस को रोकते हुए राजेन्द्रग्राम से अन्य व्यक्ति के माध्यम से बे्रक ऑयल मंगवाया।

चालक व परिचालक ने ब्रेक ऑयल डालकर बे्रक को पम्पिंग कर उसे बनाने का प्रयास किया। एकाध बार ब्रेक लगने पर चालक ने उसे सही मानते हुए बस को चालू कर घाट उतरना आरम्भ किया। चालक तेज गति से वाहन को चलाकर शहडोल पहुंचना चाहता था, इसी प्रयास में घाट उतरते समय हनुमान मंदिर (किररघाट) के पास वाहन मोड़ पर नहीं मुड़ सका और तेज रफ्तार में ही खाई की ओर नीचे जा गिरी। घायलों के अनुसार घाटी में लगे पेड़-पौधों के कारण बस जिस रफ्तार से नीचे गिरी उस रफ्तार में नीचे नहीं पहुंच सकी। हालांकि बस नीचे गिरने के उपरांत दो हिस्सों में बंट गया।

घटना के दौरान सभी यात्री चोटिल हुए, लेकिन आगे बैठे यात्रियों को अधिक चोटे आई। इसमें किसी यात्री की मौत नहीं हुई। पुलिस के अनुसार घायलों में 48 वर्षीय चुन्नेलाल सिंह मार्को पिता बेसाहूलाल सिंह मार्को निवासी चिल्हियामार राजेन्द्रग्राम, 30 वर्षीय लालू पिता तोखा बैगा निवासी पंचगवां राजेन्द्रग्राम, 38 वर्षीय आरती बाई पति बैसाखू पनिका निवासी बहपुरी भेजरी, 60 वर्षीय रामलाल गोंड पिता मुंडलू निवासी भूसहा बरिगामा जैतपुर, 40 वर्षीय गोंविद सिंह पिता हीरा सिंह निवासी कुंवरपुर तोजा छत्तीसगढ़, 16 वर्षीय पूजा मोगरे, 35 वर्षीय रामलाल पिता चैतू बैगा निवासी सिंहपुर, 30 वर्षीय लालू बैगा पिता कोरबा बैगा निवासी सिंहपुर शहडोल, 19 वर्षीय रितिक सोनी पिता विनोद सोनी निवासी बुढार, संतोष चौधरी, 65 वर्षीय ढोली सिंह पिता बेसाहू सिंह गोंड, 13 वर्षीय ज्योति पिता बृजमोहन चंद्रवंशी निवासी जरही राजेन्द्रग्राम, 13 वर्षीय दीपक पिता बृजमोहन चंद्रवंशी, 40 वर्षीय रामलखन पिता बिसाहूलाल निवासी बुढार, 25 वर्षीय रायमुन पति संजू बैगा निवासी मझौली पचगांव शहडोल, 8 वर्षीय शोभनाथ पिता श्यामलाल बैगा निवासी शहपुरा जिला उमरिया, 47 वर्षीय देवी सिंह पिता शम्भू सिंह गोंड, 27 वर्षीय विवेक चौहान पिता सुरेश चौहान निवासी राजेन्द्रग्राम, 22 वर्षीय प्रेम सिंह पिता जीवन सिंह गोंड निवासी बड़ीतुम्मी राजेन्द्रग्राम, 30 वर्षीय रामकुमार पिता श्यामलाल बैगा निवासी सिंहपुर एवं 65 वर्षीय समयलाल पिता तनग्र बैगा निवासी पचड़ी शहडोल शामिल हैं। घायलों में रामलाल निवासी भूसहा, गोंविद सिंह अपने परिजनों की अस्थियां विसर्जित कर वापस बस से लौट रहे थे, जबकि दो किशोर व किशोरी परीक्षा उपरांत घर वापस आ रहे थे।
अबतक 3 बड़े हादसे, बची दर्जनों जानें

बस चालकों की लापरवाही में किररघाट उतरने के दौरान सालभर में तीन बड़े हादसे सामने आए। जिसमें सिद्धबाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार की बस 70 फीट नीचे फिसलकर खाड़ी में पलटकर सीधी खड़ी हो गई थी, जबकि दूसरी घटना में दो बसों के टक्कर में एक बस 40 फीट नीचे फिसलकर जा गिरा था। वहीं अब तीसरी घटना हनुमान मंदिर के पास घटित हुई, इसमें भी 50 फीट नीचे बस नीचे गिरी, पर जनहानि नहीं हुई।