6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के अग्रणी पांच पावर हाउस में अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र शामिल

590 ग्राम कोयला में एक यूनिट बिजली उत्पादन

2 min read
Google source verification

image

Shahdol online

Apr 04, 2016

thermal power

Amarkantak thermal power

अनूपपुर/चचाई. बिजली उत्पादन के मामले में अनूपपुर के चचाई स्थित अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र ने अग्रणी पांच ताप विद्युत केंद्र में स्थान बनाया है। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान पूरे साल भर के लिए पावर हाउस को बिजली उत्पादन के लिए दिए गए लक्ष्य की तुलना में इकाई ने 100 मिलियन यूनिट ज्यादा बिजली का उत्पादन किया है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस इकाई के लिए 1690 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया था, और इकाई द्वारा लक्ष्य से अधिक 1785.71 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया गया। 100 मिलियन यूनिट को उपभोक्ताओं के उपयोग के अनुरूप मानें तो 10 करोड़ यूनिट बिजली का अधिक उत्पादन किया गया। इतना ही नहीं बिजली उत्पादन के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली तेल व कोयले की कम खपत के मामले में भी इस इकाई का प्रदर्शन प्रदेश की दूसरी इकाइयों की तुलना में बेहतर रहा है। यहां 590 ग्राम कोयले में एक यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया।

तेल का खपत भी कम
अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र में बिजली उत्पादन के दौरान तेल के कम खपत के मामले में भी बेहतर काम किया गया है। बताया जा रहा है कि अब तक का सबसे कम तेल खपत कर बिजली उत्पादन किया गया। जो कि 0.13 मिली लीटर प्रति यूनिट रहा।

एक ही इकाई से उत्पादन
उल्लेखनीय है कि अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र में वर्तमान में यूनिट क्रमांक 5 से ही बिजली उत्पादन हो रहा है। यहां बिजली उत्पादन की दूसरी पुरानी इकाइयों को उत्पादन के लिए अनुपयोगी घोषित कर नई इकाई स्थापना की तैयारी चल रही है। वर्तमान मेंं जिस एक इकाई से बिजली उत्पादन हो रहा है, उसकी क्षमता 210 मेगावॉट है।


बिजली उत्पादन के मामले में अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित किया है। पहली बार इस इकाई ने अग्रणी पांच विद्युत उत्पादन इकाइयों में शामिल हुआ है। इसमें इकाई में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का योगदान शामिल है।
डीएन राम कार्यपालक निदेशक अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र चचाई

ये भी पढ़ें

image