28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, ग्रामीणों की सूचना पर जांच में पहुंची पुलिस

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, ग्रामीणों की सूचना पर जांच में पहुंची पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 17 Apr 2018, 9:24 PM IST

An unidentified man found hanging from a tree, police in the investiga

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, ग्रामीणों की सूचना पर जांच में पहुंची पुलिस
अनूपपुर। कोतवाली थाना से एक किलोमीटर दूर अनूपपुर नगरीय सीमा से सटे करीहबाह गांव में सोमवार १६ अप्रैल की सुबह लगभग २७ वर्षीय अज्ञात युवक का शव आम की पेड़ से लटका पाया गया। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने १०० डायल वाहन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह ८ बजे के आसपास गांव के दो किशोर अपनी मवेशी ढूढने चंदास नदी पार गए थे, जहां एक पेड़ के पास किसी युवक के खड़े होने का आभास हुआ। इसी दौरान हल्की तेज हवाओं में युवक के शरीर को घूमता देखकर दोनों किशोर नजदीक आकर देखा तो किसी अज्ञात युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार युवक आज-कल में ही फंासी लगाई होगी। क्योंकि इस स्थल पर अक्सर मवेशी चराने लोग आते हैं। वहीं ग्रामीणों ने अज्ञात युवक के मेडियारास या करीहबाह निवासी होने की सम्भावनाएं जताई है।
-----------
अनूपपुर से हटाया गया प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा धारा १४४
अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजय शर्मा ने जिले में प्रभावशील दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 को सोमवार से निरस्त कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 अप्रैल से सोशल मीडिया एवं आपत्ति जनक संदेशों के संबंध में तथा आरक्षण के मुद्दे पर जुलूस, बैठकें, रैली-सभा तथा घेराव के आयोजन पर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश किया गया था। ताकि जिले में लोकशांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि वर्तमान में जिले में विद्यमान स्थितियों पर विचारोपरांत प्रतिबंधात्मक आदेश की प्रभावशीलता की आवश्यकता प्रतीत नहीं होने के दृष्टिगत दंडप्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत जारी उक्त आदेश 9 अप्रैल को निरस्त किया गया है। वहीं कलेक्टर ने जिले की शंाति व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
-----------------------------------