2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब पशुओं के लिए भी 460 एंबुलेंस चलेंगी, गायों की बचेगी जान

मध्यप्रदेश में 460 नई एंबुलेंस चलेंगी जो बेजुबान जानवरों और गायों की जान बचाएगी...।

2 min read
Google source verification
ambulance1.png

Animals Helpline In Madhya Pradesh

अनूपपुर। मध्यप्रदेश में अब गौमाता और अन्य बेजुबान पशुओं के लिए भी एंबुलेंस चलेंगी। समय पर उन्हें भी इलाज मिल सकेगा। पसु सेवा एंबुलेंस टोल फ्री नंबर 1962 एक माह में शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि हाईवे पर कई बार गाय और कई बेजुबान घायल हो जाते हैं, जिनकी जिंदगी बचाने के लिए यह एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया सम्मान योजना के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री सोमवार को अनूपपुर जिले के अमरकंटक में थे। यहां उन्होंने कहा कि अब मवेशियों के लिए एंबुलेंस की निःशुल्क सेवा शुरू की जा रही है। हर ब्लाक में एक एंबुलेंस दी जाएगी। 460 एंबुलेंस पूरे प्रदेश भर में घायल मवेशियों के लिए निशुल्क सेवा देगी। हरब्लाक में एक एंबुलेंस दी जाएगी। इस एंबुलेंस में एक डाक्टर और कंपाउंडर मौजूद रहेगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद करता हूं आचारश्री के नाम पर जीवदया सम्मान का नाम दिया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि आचार्यश्री करोड़ों को धर्म और मोक्ष की मार्ग दिखा रहे हैं। मुझे आचार्य श्री ने भगवान महावीर की छवि दिखाई देती है।

चौहान ने इस मौके पर आचार्य श्री विद्या सागर जीव दया (गोसेवा) सम्मान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 संस्थानों को कुल राशि 24 लाख और 6 व्यक्ति श्रेणी के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को कुल राशि 3 लाख 40 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

अनूपपुर जिले के अमरकंटक में मुख्यमंत्री ने नर्मदा उद्गम स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान चौहान ने आचार्य विद्यासागरजी महाराज से भी भेंट की। शिवराज ने सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याणक मंदिर पहुंचकर भगवान आदिनाथ के दर्शन किए और प्रदेश की सुखसमृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ेंः

दिग्विजय से बोले कमलनाथ, बीजेपी नेता पर करें मानहानि का केस
सरयू नदी में बीजेपी नेताओं ने ली शपथ, चुनाव में नहीं देंगे धोखा, VIDEO VIRAL
लाडली बहना योजनाः यहां एक लाख महिलाओं ने किया आवेदन, अंतिम तारीख 30 अप्रैल
BJP के दिग्गज नेता के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे दिग्विजय, यह है मामला

Story Loader