16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के एक युग का हुआ अंत: पंचतत्व में विलीन हुए भारतीय राजनीति के ‘अटल’, शोकाकुल जिलावासियों ने दी भावभींनी श्रद्धांजलि

भारत के एक युग का हुआ अंत: पंचतत्व में विलीन हुए भारतीय राजनीति के ‘अटल’, शोकाकुल जिलावासियों ने दी भावभींनी श्रद्धांजलि

2 min read
Google source verification
'Atal' of Indian politics merged in the end of Panchayat, an age of In

भारत के एक युग का हुआ अंत: पंचतत्व में विलीन हुए भारतीय राजनीति के ‘अटल’, शोकाकुल जिलावासियों ने दी भावभींनी श्रद्धांजलि

आत्मा की शांति के लिए कहीं हुए रामचरित्र मानस पाठ तो कहीं माल्यार्पण व शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
अनूपपुर। भारतीय राजनीति के दूरदृष्टा, समाज विकास के शुभचिंतक, प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, पत्रकार, प्रतिभा के धनी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी शुक्रवार की शाम दिल्ली स्थित स्मृति पर पंचतत्व में विलीन हुए। इस मौके पर दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुखाग्नि दी। अपने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन में शोकाकुल देश के साथ अनूपपुर जिलेवासी ने भी अपने प्रधानमंत्री के निधन पर भावभींनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर जिलेभर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी की अंतिम विदाई के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय शोक में तिरंगा ध्वज झुकाया गया। जबकि शासकीय स्तर पर एक दिवस के अवकाश की घोषणा भी की गई। वहीं शोकाकुल अनूपपुर नगर अटल की यादों में इस कदर खोया कि दिन के समय भी सडक़े वीरान हो गई। मुख्यालय के मुख्य बाजार की अधिकांश दुकानें व्यापारियों ने बंद रखे। वहीं साउथ सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस अनूपपुर ने स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर रेलवे कार्यालय परिसर में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाल श्रद्धाजंलि के रूप में सामूहिक एक नीम पौधा का रोपण भी किया। कोयलांचल के बिजुरी रेलवे स्टेशन चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सभी दलों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अटल को भारतीय राजनीति व कूटनीति के साथ महान कवि बताते हुए कहा, उनके जाने से पूरे भारत वर्ष को बड़ी क्षति हुई है। इसकी भरपाई संभव नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। इस दौरान गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला, दिलीप जायसवाल व अन्य दलों के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे। जबकि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पुष्पराजगढ़ विकासखंड मुख्यालय राजेन्द्रग्राम में यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के निधन की खबर से क्षेत्र के लोगों को एक सदमा सा आघात लगा है। लोगों को जैसे ही निधन की सूचना मिली क्षेत्रवासियों में शोक की लहर एवं उनके मृत आत्मा को शांति मिले एवं प्रभु अपने चरणों मे उन्हें जगह दे ऐसी उम्मीद लेकर भाजपा एवं कई समाज सेवियों ने रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया। साथ ही उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दिव्य आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, एड. नर्मदा सिंह, रामेश्वर चंद्रवंशी,तीरथ प्रसाद चंद्रवंशी, मंजू जायसवाल सहित शक्ति महराज व अन्य सैकड़ो ग्रामीण शामिल रहे। इसी तरह कोतमा में भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की खबर में पूरा नगर ही शोक में लहरों में खोया रहा। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री एंव प्रख्यात कवि अटल बिहारी बाजपेेयी के 93 वर्ष के निधन पर पूरे नगर में शोक की लहर दौड गई। शुक्रवार को नगर में भी सभी शासकीय संस्थान, विद्यालय, कॉलेज, बंद रहे। जन-जन के नेता 3 बार देश के प्रधानमंत्री एंव भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओ में भी दुख का पहाड टूट पडा। देश के लोकप्रिय नेता के अवसान पर जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकाकुल जिले वासियों ने पूर्व पीएम के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए देश के सच्चे सपूत के निधन पर भारत के एक युग का अंत बताया।
---------------------------------------------------------