4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलरी क्वार्टर में शराब ठेकेदार का कब्जा

श्रमिकों ने शराब भंडारण की भी जताई आशंका

2 min read
Google source verification
Capture of liquor contractor in collar quarter

कॉलरी क्वार्टर में शराब ठेकेदार का कब्जा

भालूमाड़ा. एसईसीएल के कॉलरी श्रमिकों के लिए बने आवास में अब कॉलरी अधिकारियों की आड़ में शराब ठेकेदार का वर्षों से कब्जा बना हुआ है। जहां शराबों के भंडारण की भी आशंका जताई जाती है। बावजूद कॉलरी कर्मचारी के अवास में शराब ठेकेदार के निवास से कॉलरी प्रबंधन अनजान बना हुआ है। जिसके कारण आसपास के आवासीय परिसरों में निवासरत कॉलरी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि कॉलरी कंपनी द्वारा जो आवास कालरी श्रमिकों के लिए बना है उसमें बड़ी संख्या में गैर श्रमिक हैं। एसईसीएल जमुना कॉलरी के डबल स्टोरी शीतला मंदिर के पास क्वार्टर नंबर डीएसए 676 में शराब ठेकेदार के लोग वर्षों से काबिज हैं। जिस कॉलरी श्रमिक के लिए आवास है और उनको आवंटित होने पर बिजली का शुल्क उस श्रमिक के वेतन से काट लिया जाता है। लेकिन उसी कॉलरी श्रमिक के आवास में अन्य लोग कब जाकर बिजली, पानी, आवास का भरपूर उपयोग दुरुपयोग कर रहे हैं इसकी जानकारी से प्रबंधन अंजान बना हुआ है। जबकि हाल के दिनों में एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के कॉलरी आवासों की मरम्मती में यह कहा गया था कि जिस आवास में श्रमिक रहता है उसी आवास का मरम्मती और रिपेयरिंग का कार्य होगा। लेकिन इस आवास में जहां शराब माफिया रहते हैं वहां भी रिपेयरिंग व मरम्मत के कार्य पूर्ण करा दिए गए हैं। श्रमिकों का कहना है कि अगर यही कोई दूसरा आम व्यक्ति होता तो कॉलरी कब का मकान खाली करवा दी होती। बताया जाता है कि जिस आवास में शराब ठेकेदार कब्जा जमाए हैं वहां शराब का भी भंडारण होने की भी आशंका जताई जाती है।
इनका कहना है
इस सम्बंध में मुझे जानकारी नहीं दी गई है। अगर कॉलरी क्वार्टर में अवैध तरीके से शराब ठेकेदार निवास कर रहे हैं तो जल्द ही उसे खाली करवाया जाएगा।
असित कुमार पांडेय, जीएम एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र
--------------
स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाली पर नागरिकों में रोष
कोतमा. नगर की बदहाल स्वास्थ्य सुविधा से नाराज नगरवासियों ने काली पट्टी बांध अपना विरोध का सिलसिला जारी रखा है। 1 जून को युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में दर्जनों युवाओ के द्वारा दोपहर को गांधी चौक पर एकत्र होकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों की पदस्थपना के साथ स्वास्थ्य सुविधा में सुधार कराने की मांग की।