अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सोनिया मीणा ने ३० जून को जिला जेल परिसर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंदियों से बात कर उन्हें दिए जाने वाले नाश्ते एवं भोजन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बंदियों से कोविड टीके लगने या नहीं लगाए जाने सम्बंधित जानकारी ली। महिला बंदियों से एकांत में बात कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में बातचीत किया और उनसे पूछा कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है। जिला जेल के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने मुलाकात नियंत्रण कक्ष, पाकशाला, पुरुष बैरक, महिला बैरक, जेल अस्पताल, आइसोलेशन बैरक, बंदी मुलाकात, प्रवेश द्वार, शास्त्रागार, वर्तन भंडारगृह सहित अन्य स्थल का निरीक्षण किया। कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों एवं सॉफ्टवेयर का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने बंदियों के लिए संगीत शिक्षा की कक्षाएं लगाने एवं ज्ञान वर्धक शिक्षा की व्यवस्था किए जाने की योजना बनाने के निर्देश दिए। बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाए जाने की व्यवस्था करने की हिदायत भी दी गई। साथ ही जेल व्यवस्थाओं को कारगर बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।[typography_font:18pt;" >----------------------------------------