16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरकंटक क्षेत्र के जलाशयों का मरम्मत कराने कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

कलेक्टर ने की समीक्षा, वन मित्र की फीडिंग जल्द कराने के दिए निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification
अमरकंटक क्षेत्र के जलाशयों का मरम्मत कराने कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

अमरकंटक क्षेत्र के जलाशयों का मरम्मत कराने कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

अनूपपुर. वन मित्र पोर्टल पर निरस्त वनाधिकार पट्टों के दावा आपत्तियों के निराकरण एवं उनकी प्रविष्टि की कार्यवाही की लचर प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने समस्त सीईओ जनपद पंचायत को उक्त गतिविधि को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा एक सप्ताह बाद ग्राम पंचायत वार समीक्षा की जाएगी। प्रगति संतोष जनक न होने पर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान आपने वनाधिकार समितियों के सदस्यों के चयन की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की एवं शासन के निर्देशानुसार उक्त कार्यवाही को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल ने कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को अवगत कराया कि जिले मे अब तक 10588 कृषको का खरीफ उपार्जन हेतु पंजीयन किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि उपार्जन की तैयारियों की रीवा मे आयोजित एपीसी की बैठक मे समीक्षा की जाएगी। बैठक मे खाद्य विभाग समेत सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेगे। अमरकंटक मे शहरी
जल प्रदाय योजना से डूब क्षेत्र मे आने वाली भूमि के बदले प्रभावितों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु एसडीएम पुष्पराजगढ़ को भूमि स्थल के चिन्हांकन का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्माण कार्यों अधोसंरचना विकास कार्य हेतु शीघ्रता से भूमि आवंटन करने हेतु राजस्व विभाग के अमले को प्राथमिकता के साथ कारवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को 31 नवम्बर तक अमरकंटक क्षेत्र के जलाशयों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस हेतु राशि का आवंटन किया जा चुका है। समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे कलेक्टर द्वारा विभागवार चिन्हांकित विषयों की समीक्षा की गयी। साथ ही निर्देश दिए गए। बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरोधन सिंह, अपर कलेक्टर बी डी सिंह समेत विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।