22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस अब दलवीर सिंह वाली नहीं रही,स्व. दलपत सिंह, दलवीर सिंह व राजेश नंदिनी ने बढ़ाया क्षेत्र की जनता का मान सम्मान

सरकार 10 दिनों के बजाय तीन माह बाद भी किसानों को भेज रहे कर्ज माफी के संवाद

2 min read
Google source verification
Congress is no longer Dalveer Singh, self Dalpat Singh, Dalveer Singh

कांग्रेस अब दलवीर सिंह वाली नहीं रही,स्व. दलपत सिंह, दलवीर सिंह व राजेश नंदिनी ने बढ़ाया क्षेत्र की जनता का मान सम्मान

अनूपपुर। प्रदेश विधानसभा चुनाव उपरांत आगामी २९ अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में शुक्रवार १९ अप्रैल को पूर्व प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुष्पराजगढ़ और कोतमा विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील। दोपहर १.२० बजे जनपद पंचायत कार्यालय पुष्पराजगढ़ परिसर के पास आयोजित आमसभा सम्बोधन में शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पराजगढ़ आदिवासी मतदाताओं को क्षेत्र से कभी सांसद के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले स्व. दलपत सिंह परस्ते, दलवीर सिंह तथा राजेश नंदिनी सिंह की याद दिलाते हुए तीनों को क्षेत्र की जनता का मान सम्मान बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा उन्हीं के रास्ते पर हिमांद्री चल रही है। कांग्रेस अब दलबीर सिंह वाली नहीं रही। हिमाद्री सिंह को भांजी बताते हुए स्व. दलपत सिंह परस्ते की बेटी को अपनी बेटी बताया और भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के समर्थन में आमसभा को सम्बोधित करते हुए विजयी बनाने की अपील की। कांगे्रस पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा मैं जनता का सेवक हूं और मैं जनता का पीछा छोडऩे वाला नहीं हूं। जब तक सांस चलेगी तब तक जनता की सेवा करता रहूंगा। इसी मध्यप्रदेश की धरती में जिया हूं और मैं मध्यप्रदेश को छोडक़र कहीं जाने वाला नहीं हूं। प्रदेश के अंदर मौजूदा सरकार को भी पूर्ण रूप से बहुमत नहीं मिला है और हम अंको के कमी के कारण सत्ता से दूर हो गए हैं। लेकिन जनता के हक की लड़ाई हम सदैव लड़ते रहेंगे। हमारे जाने के बाद जनता को याद आ रही है कि उससे कहीं ना कहीं चूक हुई है। आज पड़ोसी राज्य के अंदर जिस भाव में धान की खरीदी हो रही है उसी भाव में मध्य प्रदेश के अंदर क्यों नहीं हो रही है? किसानों के कर्ज १० दिनों में माफ करने के आश्वासन की बजाय अब भी मोबाईल पर किसानों को संवाद भेजेे जा रहे हैं। नौजवानों को प्रतिमाह 4000 रुपए देने की बात को झूठा बताया। शिवराज सिंह ने कांग्रेस को डकैत बताते हुए कहा हमने डकैतों को पहले भगा दिया था, अब कांग्रेसियों ने डकैती चालू कर दी है। चित्रकूट मासूम कांड पर कहा यदि में होता तो सो नहीं पाता। महागंठबंधन पर कहा 17 दूल्हों की बरात चल रही है। चुनाव बाद एक एक बात का हिसाब कमलनाथ और कांग्रेस से शिवराज लेगा। इसके उपरांत शिवराज सिंह चौहान ने कोतमा स्थित गांधी चौक पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। यहां भी पुष्पराजगढ़ की भांति शब्दों का प्रयोग करते हुए मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को विजयी बनाने की अपील की। वहां उन्होनें कहा कांग्रेस की कार्यप्रणालियों से जनता को अब भाजपा सरकार की याद आने लगी है। समय पर किसानों की धान नहीं लेने से और पानी पडऩे से खराब हो गए। प्रदेश में सिर्फ एक ही उद्योग चल रहा है तबादला एंव पोस्टिंग का। इससे प्रदेश तबाही की कगार पर पहुंच गया है। शिवराज सिंह ने कहा राहुल बाबा को कोई भी नेता मानने को तैयार नहीं है। महागठबंधन में भी अपनी ढपली अपनी राग अलाप रहा है। राहुल बाबा अपने पुराने वचन पूरे कर नहीं पा रहे, अब नए वचन भी जनता से कर रहे है। कोतमा में विलम्बता के कारण शिवराज सिंह चौहान ने मात्र २०-२५ मिनट तक मंच सांझा किया।