अनूपपुर। जिले में स्व सहायता समूहों द्वारा इस बार गोबर से बने दीपकों को बाजार में उतारा गया है। रंग बिरंगे और आकर्षक दीपक आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं और लोग इनकी जमकर खरीददारी कर रहे हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह ने बताया कि यह नवाचार गंगा स्व सहायता समूह और प्रखर प्रज्ञा मंडल गौशाला ग्राम अंजनी ्रद्वारा किया गया है। इसके पूर्व भी संस्थाओं द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर गोबर से बनी आकर्षक राखियां बाजार में प्रस्तुत की गईं थी। जिन्हें आमजनों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही गोबर से ही अन्य सजावट की सामग्रियां और मूर्तियां तैयार कर विक्रय की जा रही हैं। प्रखर प्रज्ञा मंडल के भारत सिंह व कार्य मे संलग्न गंगा स्व सहायता समूह द्वारा बताया गया कि इन दीपकों की कीमत उनकी साइज और डिजायन के अनुसार २ से 5 रूपए प्रति नग रखी गई है। जो कि बाजार के हिसाब से काफी कम है। अभी प्रथम प्रयास में बारह हजार दीपकों का निर्माण किया गया है, जो विक्रय के लिए उपलब्ध हैं।[typography_font:18pt;" >--------------------------------