scriptदिग्विजय सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले अब सेंट्रल इंडिया में भी हो जाएगा सफाया- देखें वीडियो | Digvijay Singh's big attack on BJP after Karnataka Result 2023 | Patrika News

दिग्विजय सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले अब सेंट्रल इंडिया में भी हो जाएगा सफाया- देखें वीडियो

locationअनूपपुरPublished: May 13, 2023 07:51:46 pm

– कर्नाटक में जीत पर भोपाल में जश्न, जानिये MP कांग्रेस के किस नेता ने क्या कहा

digvijay_singh.png

कर्नाटक से आ रहे नतीजों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अनूपपुर से बीजेपी पर बड़ा प्रहार किया गया है। दरअसल कांग्रेस नेता सिंह की ओर से ये कहा गया है कि भाजपा का दक्षिण भारत में सफाया हो गया है। जिसके बाद अब मध्य प्रदेश चुनाव के बाद सेंट्रल इंडिया से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।

इस असवर पर सिंह ने ये भी कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस इतना बहुमत लेकर आएगी की जोड़ तोड़ की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

ज्ञात हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कर्नाटक ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। अब तक आए रुझानों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस 130 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 62 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

इसके बाद ही कर्नाटक चुनाव नतीजों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को अनूपपुर जिले के दौरे पर हैं। यहां वे मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे।

सिंह ने यहां बातचीत के दौरान कहा कि कर्नाटक की तरह ही मध्य प्रदेश में भी भाजपा का सफाया होगा। उनकी ओर से कर्नाटक चुनाव नतीजों के लिए राज्य के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, विधायक दल के नेता सिंद्धारमैया सहित अन्य नेताओं को शुभकामनाएं दी गई हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई
इस दौरान सिंह ने कहा कि मैं सबसे ज्यादा बधाई मल्लिकार्जुन खरगे जी को देता हूं, जिनके नेतृत्व ने हम लोग कर्नाटक विधानसभा का चुनाव लडे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य होने के बाद भी वह कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने गईं, इसके लिंए वह बधाई की पात्र हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8kwlo5

ये बोले कमलनाथ
वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्नाटक में कांग्रेस की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए मुरैना में पत्रकारों से कहा कि अब कर्नाटक नया इतिहास लिखेगा। जबकि राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने भी कहा कि रुझानों ने कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत दिया है।

इनके अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा की राजनीति को नकार दिया है, भाजपा ने तोड़फोड़ करके कई सरकारें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक से जीत की शुरुआत हुई है, मध्य प्रदेश में भी आगे कांग्रेस का बढ़िया प्रदर्शन रहेगा, मध्य प्रदेश की जनता भी यही सबक भाजपा को देगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x8kwlo5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो