24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात 2.30 बजे बिस्तर पर रेंग रहा था करैत सांप, अनूपपुर में बच्ची की मौत, माता-पिता अस्पताल में भर्ती

Krait Snake Bite Case: पिता को पैर की उंगली में किसी चीज के काटने का एहसास हुआ तो उन्होंने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर पर रेंग रहा था करैत सांप, अस्पताल ले जाते वक्त 6 साल की बेटी की मौत, माता-पिता का इलाज जारी।
2 min read
Google source verification
Snake Bite two sister died

Snake Bite two sister died : कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, PC- Patrika

Anuppur Krait Snake Bite Case: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बीती रात एक परिवार के लिए सांप काल बन गया। सांप (Snake) ने बिस्तर पर सो रहे पति-पत्नी के साथ ही उनकी मासूम बेटी को भी डस लिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई है और माता-पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रात 2.30 बजे पिता को पैर की उंगली में किसी चीज के काटने का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत उठकर कमरे की लाइट जलाई तो बिस्तर पर करैत सांप (Common Krait) रेंगता हुआ दिखाई दिया। परिवार के लोग पति-पत्नी व बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

रात 2.30 बजे परिवार का काल बनकर आया करैत

अनूपपुर जिले के भेड़वाटाला गांव में रहने वाले भानु प्रताप सिंह रोजाना की तरह गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अपनी पत्नी रेखा सिंह और 6 साल की बेटी माधवी सिंह के साथ बिस्तर पर सोए थे। रात 2.30 बजे भानुप्रताप सिंह को पैर की उंगली में किसी चीज के काटने का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत उठकर कमरे की लाइट जलाई तो बिस्तर पर बेटी और पत्नी के पास एक करैत सांप रेंग रहा था। जिसके बाद भानुप्रताप ने तुरंत परिवार के लोगों को बुलाया और बताया कि उन्हें सांप ने डस लिया है। परिवार उस वक्त तक इस बात से अंजान था कि पत्नी रेखा और बेटी माधवी को भी डसा है।

बच्ची की मौत, माता-पिता अस्पताल में भर्ती

परिवार के लोग तुरंत भानुप्रताप उसकी पत्नी रेखा और बेटी माधवी को साथ लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में बच्ची माधवी को उल्टियां होने लगीं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। भानुप्रताप और रेखा को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया तो दोनों की स्थिति काफी गंभीर थी जिसके कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर दोनों को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया गया। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

माता-पिता बेटी की मौत से बेखबर

अस्पताल में भर्ती भानुप्रताप व रेखा को अभी बेटी माधवी की मौत की जानकारी नहीं है। माधवी के शव को मॉर्चुरी में रखा गया है, क्योंकि परिवार के सभी लोग अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख कर रहे हैं। भानुप्रताप और रेखा का एक बेटा भी है जो छठवीं क्लास में पढ़ता है और हॉस्टल में रहता है, परिजन ने अभी उसे भी छोटी बहन की मौत के बारे में नहीं बताया है।