
अनूपपुर. कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से सूरज के तेवर सख्त होते दिख रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को दोबारा दिन का अधिकतम तापमान लगभग ४० डिसी के पास पहुंच गया। तेज बढ़ती गर्मी के कारण अब जिलेभर के अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढऩे लगी है।
पिछले एक सप्ताह के भीतर केवल जिला अस्पताल में पेट दर्द व लू लगने के आधा सैकड़ा मरीज आ चुके हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण सर्द-गर्म और पेट से सम्बंधित बीमारी के मरीजों की तादाद अधिक पहुंच रहे हैं। गर्म हवाओं में अबतक आधा सैकड़ा लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ पेयजल की समस्याओं के कारण पेट सम्बंधी बीमारियों से पीडि़तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
इनमें जिले के केवल जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन २ सैकड़ा की तादाद में मरीज इलाज कराने ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. एसआर परस्ते के अनुसार ओपीडी में आने वाले ६० फीसदी से अधिक मरीज केवल लू लगने अथवा पेट की बीमारी से पीडि़त होकर आ रहे हैं। इसके अलावा गर्मी से सामान्यत: बढऩे वाली बीमारियों में डायरिया और मलेरिया के भी मरीज मिले हैं। जिलेभर के अस्पताल में बढ़ते मरीजों के कारण अब जिला अस्पताल में उपलब्ध कराए गए बेड कम नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों तक राहत के बाद अब दोबारा तापमान शीर्ष की ओर बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों के तापमान में ३ डिग्री सेल्सियस की उतार-चढ़ाव दर्ज की गई है, जिसमें और इजाफा होने की बात मौसम विभाग विशेषज्ञ कह रहे हैं।
इनका कहना है
धीरे धीरे गर्मी तेज हो रही है। स्वाभाविक है कि लू तथा गर्मी से छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक इससे बीमार होते है। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इससे बचाव सम्बंधी जानकारियां प्रसारित कराई जाती है। वहीं अस्पतालों में डॉक्टरों को तत्काल उपचार सम्बंधी निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. आरएस परस्ते, सिविल सर्जन जिला अस्पताल।
Published on:
19 Apr 2018 05:17 pm

बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
